• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खंडेलवाल समाज ने धूमधाम से निकाली संत श्री सुंदर दास जी की शोभायात्रा

The Khandelwal community celebrated with great enthusiasm, taking out a grand procession of Saint Shri Sundar Das Ji - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। खंडेलवाल वैश्य समाज द्वारा वसंत उत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत संत श्री सुंदर दास जी महाराज की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ शहर के मुख्य बाजार कला मंदिर से कुम्हेर गेट तक निकाली गई। प्रारम्भ में संत जी के प्रतिमा पर समाज के संरक्षक श्याम लाल एवं शहर अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता द्वारा पूजा अर्चना की। तत्पश्चात प्रहलाद खंडेलवाल, नरेश खंडेलवाल, एडवोकेट रामस्वरूप गुप्ता, शहर महामंत्री मुरारीलाल खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक हरिशंकर प्रसाद, बनवारी लाल जी सीकरी वाले, योगेश कुमार महल पुरिया आदि के द्वारा यात्रा को झंडी दिखाकर शोभा यात्रा शुरू की। शोभा यात्रा में पुरुष और महिलाओं द्वारा बसंती कलर के वस्त्र पहन रखे थे एवं सिर पर बसंती रंग के साफा बांधे हुए थे जो कि बहुत ही मनोहर दृश्य छवि मुख्य बाजार में देखी जा रही थी ऐसा लग रहा था जैसे सूर्य नारायण भरतपुर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा के साथ चल रहे हैं। मुख्य बाजार में समाज बंधुओ के प्रतिष्ठानों एवं अन्य समाजों के प्रतिष्ठानों द्वारा शोभायात्रा में चल रहे लोगों पर फूल वर्षा कर और स्वल्पाहार देकर भव्य स्वागत किया गया।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, महावर समाज, माहेश्वरी समाज, जायसवाल समाज, जैन समाज, भरतपुर ऑटोमोबाइल डीलर समिति, परचून संघ, प्रदीप फैंसी स्टोर, लालचंद परिसर से नीरज गोयल आदि के द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लगभग 600 पुरुष महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।
महिला मंडल के अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल महामंत्री सोनू खंडेलवाल संयोजक विमलेश पीलिया एवं उनकी समस्त महिला टीम,युवा मंडल से अध्यक्ष का अंकुर खंडेलवाल महामंत्री पंकज खंडेलवाल एवं संयोजक जीतू लोहिया एवं उनकी टीम के साथ-साथ समाज के हर आयु के पुरुष महिलाओं द्वारा खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शोभायात्रा में बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Khandelwal community celebrated with great enthusiasm, taking out a grand procession of Saint Shri Sundar Das Ji
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, vasant utsav, khandelwal vaishya community, sant shri sundar das ji maharaj, grand procession, kala mandir, kumher gate, cultural celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved