• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कच्चे परकोटेवासियों के सपने होंगे पूरे, मिलेंगे पट्टे

The dreams of residents of Kachcha Parkote will be fulfilled, they will get lease - Bharatpur News in Hindi

-डॉ. सुभाष गर्ग की पहल पर पट्टा देने का हुआ निर्णय -स्वायत्त शासन मंत्री की अध्यक्षता में जयपुर में बैठक में हुआ फैसला भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की पहल पर कच्चे परकोटेवासियों की वर्षों पुरानी पट्टे मिलने की मांग का सपना अब पूरा हो जायेगा। इस बारे में शुक्रवार को जयपुर में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के अध्यक्षता में निर्णय लिया गया जिसमें तय किया गया कि सभी कच्चे परकोटावासियों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 69-ए के तहत् निर्धारित शर्तों पर पट्टे दिये जायेंगे। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में स्थित कोठी रोज विला, कोठी दलवीर एवं कोठी गुलजार बाग क्षेत्र के निवासियों को भी पट्टे जारी करने के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही निर्देश जारी कराये जायेंगे।
बैठक में तय किया गया कि कच्चे डण्डे की सर्वे सूची में सम्मिलित शामिल परिवारों को सूची के अनुसार पट्टे दिये जायेंगे जो केवल आवासीय उपयोग के लिये होंगे। इसके अलावा सीएफसीडी के मार्ग अधिकार के मध्य से दोनों तरफ उच्च न्यायालय में दिये गये शपथ पत्रों की शर्तों के अनुसार 70-70 फुट कुल 140 फुट छोड़ते हुये ही पट्टे देने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कच्चे डण्डे पर स्थित मुख्य सड़कों चौड़ाई 20 फुट एवं आन्तरिक गलियों की चौड़ाई 20 फुट से कम होने पर भी पट्टे दिये जायेगे। राजस्व रिकॉर्ड में अन्य विभागों के नाम दर्ज खसरों पर बसी हुई सघन आबादी क्षेत्र में सम्बन्धित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही पट्टे देने की कार्यवाही की जायेगी।
इसके अलावा नगर विकास न्यास क्षेत्र में स्थित अनिरूद्ध नगर कॉलोनियों के निवासियों को पट्टे जारी करने के सम्बन्ध में अतिरिक्त महाधिवक्ता से राय ली जाकर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य सलाहकार जी एस संधु, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के शासन सचिव जोगाराम, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदेश शर्मा, स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य नगर नियोजक, नगर विकास न्यास भरतपुर के सचिव कमलराम मीणा, नगर निगम भरतपुर के अखिलेश पिप्पल व भरतपुर के वरिष्ठ नगर नियोजक उपस्थित थे।
डॉ. गर्ग एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर आयेंगे आज
तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग शनिवार 14 जनवरी को भरतपुर दौरे पर आयेंगें। डॉ. गर्ग प्रातः 11.30 बजे भरतपुर पहुंचेगे जहां वे राजा खेमकरण जयन्ती कार्यक्रम के तहत् जघीना चौराहे पर स्थित श्याम मैरिज गार्डन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और इसी दिन दोपहर 1 बजे जयपुर प्रस्थान कर जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The dreams of residents of Kachcha Parkote will be fulfilled, they will get lease
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, dr subhash garg, minister shanti dhariwal, kachche parkota residents, patte, gs sandhu, keylal meena, jogaram, hridesh sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved