• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में दिव्य ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत, गायत्री शक्तिपीठ और उषा मंदिर में हुआ पूजन

The Divya Jyoti Kalash Chariot received a grand welcome in Bayana, worship was performed at the Gayatri Shaktipeeth - Bharatpur News in Hindi

बयाना। अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार से निकले दिव्य ज्योति कलश रथ का बयाना में भव्य स्वागत और विधिवत पूजन किया गया। सबसे पहले वैर रोड स्थित अखिल भारतीय विश्व गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार बयाना के कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ में स्थापित दिव्य ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान शक्तिपीठ को फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया था। इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विचारों, उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव का संदेश है कि मनुष्य में देवत्व का जागरण हो, नैतिक मूल्यों की स्थापना हो और समाज में सद्भावना, संस्कार व सेवा की भावना बढ़े।
कार्यक्रम में गुरुदेव के संदेशों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कैसे छोटे-छोटे सद्विचारों और सत्कर्मों से हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र खटाना ने बताया कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक आध्यात्मिक जागरण और सकारात्मक सोच को पहुंचाना है। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव-माताजी के बताए मार्ग पर चलने और अपने जीवन में उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
शक्तिपीठ पर कार्यक्रम के बाद शाम करीब 7 बजे दिव्य ज्योति कलश रथ शहर के प्रसिद्ध भीतरबाड़ी स्थित उषा मंदिर पहुंचा। यहां शहर के लोगों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश का पूजन किया और दीपदान किया।
उषा मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से अद्भुत दृश्य बना हुआ था। हरिद्वार से रथ के साथ आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किए और प्रेरणादायक प्रवचन दिए। प्रवचनों में जीवन में गायत्री मंत्र की महत्ता, नारी सशक्तिकरण और व्यसन मुक्त समाज पर जोर दिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश पाराशर, नरेन्द्र जोशी, जगन्नाथ शर्मा, कीर्तिराम शर्मा, निर्भय सिंह मावई, श्रीमोहन शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, गजानन्द कुमार, प्रदीप शर्मा, कैप्टन कप्तान सिंह खटाना, रेनू मिश्रा, कैलाश रावत, सुरेन्द्र खटाना, हैप्पी डोई, राजेन्द्र शर्मा सहित गायत्री परिवार बयाना के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Divya Jyoti Kalash Chariot received a grand welcome in Bayana, worship was performed at the Gayatri Shaktipeeth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divya jyoti kalash chariot, grand welcome, bayana, performed, gayatri shaktipeeth, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved