• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम नगला बीजा में रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

The District Collector listened to the problems of the villagers in the night Chaupal in village Nagla Bija. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार रात्रि को उपखंड उच्चैन के ग्राम नगला बीजा में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने जलापूर्ति, सड़क, बिजली, पेंशन, राजस्व, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान 10 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी गई। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने और जनसुनवाई को सशक्त बनाने के लिए रात्रि चौपालें एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा नगला बीजा से चक नगला बीजा के मध्य रेलवे अंडर पास बंद किए जाने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण करने एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने शेरीकलां बस स्टैण्ड से नगला बीजा के बीच सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से समझाइश करते हुए पुलिस सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल से पंचायत भवन तक की सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला बीजा में क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत एवं नए कमरों के निर्माण के लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जाए तथा आवश्यक प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजे जाएं। उन्होंने पीएचईडी अधिकारी को ग्राम रहीमपुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नदबई उपखंड क्षेत्र के बछामदी ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने हेतु शिक्षा विभाग की खाली भवन हस्तांतरण अथवा भूमि आवंटन के विकल्प पर शीघ्र कार्यवाही प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए संबंधित नदबई उपखंड अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उच्चैन प्रधान राम अवतार देवपुरा, एसीईओ रेखा रानी, उपनिदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, उच्चैन उपखंड अधिकारी धारा, तहसीलदार रमेशचंद वर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग रामहेत मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The District Collector listened to the problems of the villagers in the night Chaupal in village Nagla Bija.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, night chaupal, nagla bija, uchhain subdivision, district collector, ias qamar chaudhary, common people\s problems, water supply, roads, electricity, pension, revenue, education, health, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved