भरतपुर। डीग थाना क्षेत्र में पुलिस से घिरने पर खुद को गोली मारने वाले युवक अशोक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। डीग थाना पुलिस ने गुरूवार को जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर कई बार मृतक के परिजनों के बीच मतभेद की स्थिति बनी। इस पर डीग के एसडीएम डी.सी. मीणा ने मृतक के परिजनों को समझाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर के डीग-कामां मार्ग पर भीलमका के पास पुलिस घेराबंदी में फंसने पर बाइक सवार टटलू गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। घटना में अशोक ने घिरने पर खुद को गोली मार ली थी। गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया था, वहीं एक बदमाश भाग गया। घायल को पुलिस ने डीग अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे भरतपुर रेफर कर दिया था। वहां जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरूवार को उसके परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान जिला अस्पताल की मोर्चरी पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर एएसपी भरतलाल मीणा, डीग एएसपी सुरेन्द्र सिंह कविया, सीओ सिटी आवड़दान रत्नू सहित काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत
Daily Horoscope