• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CM सिटी में संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल बीमार, RBM अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब, मरीज को गोदी में उठाकर लेकर जा रहे लोग

The biggest hospital of the division in CM City is sick, both the lifts of RBM hospital are broken, people are carrying the patient in their lap. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले आरबीएम अस्पताल की इन दीनों हालत खराब है। अस्पताल में लगी हुई दो लिफ्ट खराब होने के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने मरीज को गोदी में या स्ट्रेचर पर या व्हीलचेयर पर उठाकर वार्डों में या डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर जा रहे हैं। जो बुजुर्ग हैं उन्हें सीडीओ से ऊपर चढ़ने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन हो चुके हैं और 2 दिन से लिफ्ट खराब होने के चलते कई इमरजेंसी में मरीज घटना दुर्घटना के आते हैं उनको ऊपर वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जा रहा। जब अस्पताल की इस बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था उस दौरान इसमें रैंप नहीं बनाई गई थी जिसके चलते अब आए दिन आरबीएम अस्पताल की दोनों लिप्ट में से एक लिफ्ट खराब हो जाती है तब मरीज को भारी परेशानी होती है। अब तो दो दिन से दोनों लिफ्ट खराब पड़ी हुई हैं। जिसके चलते मैरिज यह तक कहने को विवश हो गए की व्यवस्थाएं कभी सुधर नहीं सकती। लोगों का यहां तक कहना है कि बेशक भरतपुर जिले के निवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन हालात नहीं सुधर रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The biggest hospital of the division in CM City is sick, both the lifts of RBM hospital are broken, people are carrying the patient in their lap.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, divisional headquarters, rbm hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved