भरतपुर । सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी शहीद हो गई। उनकी मां सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद त्याग कर दिया, जिस परिवार ने देश को पूरी संपत्ति दे दी उसके नौजवान(राहुल गांधी) का आप मकान भी छीन लो। यह आपका सबसे बड़ा षड्यंत्र है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए भरतपुर पहुंचे। यहां संभाग स्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी और आरणएसएस को आड़ हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस के मोहन भागवत हिंदू राष्ट्र की बनाने बात करते हैं, उसी को लेकर अमृतपाल जैसे लोग पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करते हैं। उसकी हिम्मत कैसे हो गई। मैं खुद उस दिन बहुत दुखी हुआ। कितनी सटीक बात उसने कहीं । यह बहुत खतरनाक बात है देश के लिए। आज तक इतिहास में पहली बार कोई बोला है कि हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो मैं मैं क्यों नहीं करूं। कल दक्षिणी राज्य बोलने लग जाएंगे। दक्षिणी राज्य में 40 -50 साल पहले ऐसी आवाज उठी थी। नई पीढ़ी को मालूम नहीं है। हमें इस देश के भविष्य की चिंता करनी चाहिए।
निजी चिकित्सकों द्वारा की जा रही हड़ताल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बयान,कहा उनको हड़ताल को समाप्त करना चाहिए, मैं उनसे आग्रह करूंगा कि यह तरीका उनका गलत है, लोगों में आक्रोश फैल रहा है, डॉक्टरों को भगवान माना जाता है, लेकिन फिर भी वह हड़ताल कर रहे हैं, निजी हॉस्पिटल संचालकों का हम सब तरह से साथ दे रहे हैं, किसी भी तरह के कोई प्रोसेस में तकलीफ है तो उसको सही किया जाएगा
भाजपा ने फिर से शुरू किया मिस्ड कॉल अभियान, यहां देखें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा रोकने, तेज कार्रवाई का निर्देश दिया
महाकाल लोक कॉरिडोर में घोटाले को लेकर एमपी कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी
Daily Horoscope