• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारिश में बदहाल हुआ बयाना रोडवेज बस स्टैंड, कीचड़ और जलभराव से यात्री परेशान

The Bayana Roadways Bus Stand has fallen into disrepair due to the rains, with passengers suffering - Bharatpur News in Hindi

बसों तक पहुंचने के लिए पानी से गुजरने को मजबूर यात्री, फिसलने का बना खतरा

बयाना। लगातार हो रही बारिश के बीच बयाना रोडवेज बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई है। बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों तक पहुंचने के लिए लोगों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे फिसलकर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर वर्ष बस स्टैंड के हालात ऐसे ही हो जाते हैं, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। परिसर में बने गड्ढों में पानी भर जाने और जमीन उखड़ी होने से बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जिले के प्रमुख यातायात केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से यात्रियों में नाराजगी है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, गड्ढों की तत्काल मरम्मत कर परिसर को समतल बनाया जाए, ताकि बरसात के दौरान यात्रियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Bayana Roadways Bus Stand has fallen into disrepair due to the rains, with passengers suffering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana roadways, bus stand, passengers suffering, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved