• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रांत के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार लायन प्रेमपाल सिंह को

the award of state Best President to Prempal Singh - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से सत्र 2016-17 का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय गिरीश रिसोर्ट में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नगर निगम महापौर शिव सिंह भौंट के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रान्त 323 ई-1 द्वारा सत्र 2016-17 में उत्कृष्ट सेवा गतिविधियों व लायनिज्म में मैत्री व सात सूत्री कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने पर प्रांत के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार लायन प्रेमपाल सिंह को, सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार लायन विनोद सिंघल को दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिए लायन आर.सी. सिंघल, लायन राकेश मित्तल, लायन रामकुमार गुप्ता, लायन प्रमेन्द्र गुप्ता, लायन प्रवीन फौजदार, लायन राजेन्द्र बंसल, लायन मोहन मंगलानी को भी सम्मानित किया गया। समारोह में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार लायन प्रेमपाल सिंह को, द्वितीय लायन विक्रम सिंह, तृतीय पुरस्कार लायन ओ.पी. सिंघल को दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार लायनेस सुमन प्रेमपाल, द्वितीय पुरस्कार गीता सिंह को, बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पी.के, द्वितीय पुरस्कार आरोही अग्रवाल व कनिष्क तथा तृतीय पुरस्कार नन्ही बालिका पंखुडी को दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन राजेन्द्र शर्मा, जोन चेयरमैन लायन राकेश बंसल थे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्लब द्वारा सभी सदस्यों को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर सम्मानित कर उपहार भेंट किए गए। समारोह स्थल पर वर्ष 2016-17 में क्लब द्वारा की गई सेवा गतिविधियों के चित्रों की प्रदर्शनी एवं गैलेरी लगाई गई । क्लब सचिव लायन विनोद सिंघल ने सभी आगुंतकों का आभार जताया किया। ध्वज वंदना का वाचन कु. पारुल अग्रवाल ने किया। समारोह का संचालन लायन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एवं लायन सी.ए. अतुल मित्तल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-the award of state Best President to Prempal Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: award of state best president, lions club bharatpur kohinoor, lions club international province 323 e-1, award ceremony, municipal corporation mayor shiv singh bhont, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved