• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं से भरा टेंपो पलटा, चालक सहित 8 महिलाएं घायल

Tempo full of women overturns, 8 women including driver injured - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। बयाना ब्रह्मबाद पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदारी में गमी की बैठक में शामिल होने जा रही महिलाओं से भरा टेंपो पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक सहित 8 महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बयाना उपखंड के शेरगढ़ गांव से 10 महिलाएं रिश्तेदारी में गमी की बैठक में शामिल होने के लिए खार के नगला गांव जा रही थीं। इसी दौरान ब्रह्मबाद पुल के पास पेट्रोल पंप के सामने अचानक बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को बयाना उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tempo full of women overturns, 8 women including driver injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana road accident, brahmabad bridge tempo overturned, marriage party accident rajasthan, eight injured bayana sub district hospital, 108 ambulance emergency rescue, bayana bharatpur road mishap, passenger tempo overturned petrol pump, rajasthan road safety crime news, special news bayana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved