• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री अग्रवाल सेवा संस्थान के समारोह में RAS, IIT, IIM, MBBS और CA फाइनल में चयनित प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Talented individuals selected for RAS, IIT, IIM, MBBS, and CA Final honored at the Shri Agarwal Seva Sansthan ceremony - Bharatpur News in Hindi

- समाज के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित भरतपुर। श्री अग्रवाल सेवा संस्थान, रंजीत नगर, भरतपुर की ओर से शहनाई मैरिज होम में भगवान श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता और उद्योगपति भूपेश अग्रवाल, यश अग्रवाल, निशा अग्रवाल एवं युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और आरती के साथ किया गया। इस दौरान संस्था संरक्षक एल.एन. गुप्ता, शंकर लाल अग्रवाल, आर.पी. गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री विकास मित्तल, कोषाध्यक्ष राधा मोहन अग्रवाल, अमित गर्ग, सुरेश जैन, नवीन अग्रवाल, नवीन बिंदल, दिलीप गर्ग, लतेश गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए उद्योगपति भूपेश अग्रवाल ने कहा कि आज देश-विदेश में भगवान अग्रसेन जी की जयंती मनाई जा रही है, और समाज के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार व समाज का नाम रोशन करना चाहिए, जिसके लिए वे हमेशा उनके साथ हैं। वहीं, उद्योगपति निशा अग्रवाल ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की दिशा में आगे बढ़कर समाज की बेटियों को आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहने देने का आह्वान किया। यश अग्रवाल ने कहा कि भरतपुर में श्री अग्रवाल सेवा संस्थान की कार्यशैली पूरे राजस्थान में विख्यात है और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षाओं में समाज के बच्चों का सर्वाधिक चयन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्ष 2025 में आरएएस, आईआईटी, आईआईएम, एमबीबीएस एवं सीए फाइनल में चयनित विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था की गतिविधियों और प्रस्तावना की जानकारी इकाई अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता ने दी, तथा अंत में महामंत्री विकास मित्तल ने सभी अतिथियों, परिजनों, मेधावी बच्चों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील बंसल, विनोद जैन, दिनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मुकेश सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेंद्र जैन, आर.एस. गर्ग, जय सिंघल, भूमि गर्ग सहित तमाम पदाधिकारी, मातृशक्ति और ब्लॉक प्रभारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Talented individuals selected for RAS, IIT, IIM, MBBS, and CA Final honored at the Shri Agarwal Seva Sansthan ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, shri agrasen jayanti, agrasen jayanti mahotsav, shri agarwal seva sansthan, meritorious students felicitation, student award ceremony, ras selection, iit, iim, mbbs, ca final, beti bachao beti padhao, higher education, youth empowerment, agarwal community, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved