• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्ण की भूमि पर संकल्प लें, कंस रूपी गहलोत साकार को उखाड़ेंगेः वसुन्धराराजे

Take a pledge on the land of Krishna, Gehlot in the form of Kansa will uproot the corporeal: Vasundhara Raje - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व सीएम वसुन्धराराजे ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक कुर्सी नहीं छोड़ने की जिद पर है तो दूसरा कुर्सी पाने की ज़िद में। दोनों की ज़िद में राजस्थान पिस रहा है। इसलिए सब मिलकर कृष्ण की इस पवित्र भूमि पर संकल्प लें कि कंस रूपी गहलोत साकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे। हमारी पिछली भाजपा सरकार ने 13 ज़िलों के लिए ईआरसीपी का काम शुरू किया। लेकिन, गहलोत की दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी के कारण इन जिलों की लाइफ़ लाइन अटक गई। गहलोत ने वर्ष 2008 और 2018 में जोड़तोड़ की सरकार बनाई जो आज भी अल्पमत में है। उनकी पार्टी के विधायक और उनके मंत्री उनके ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने ऊँचाइयाँ तो नापी है, लेकिन विकास में नहीं। महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोज़ग़ारी और साम्प्रदायिक उन्माद में। करौली के दंगों का खौफ आज भी है। उदयपुर में कन्हैया की गला काटकर हत्या की। उदयपुर के लोपड़ा में 1 आठ साल की आदिवासी बच्ची के साथ कुकर्म कर उसके 10 टुकड़े किए। जयपुर बम ब्लास्ट प्रकरण में जानबूझकर सही पैरवी नहीं की। 80 लोगों की जान लेने वाले सभी आतंकी हाईकोर्ट से बरी हो गए। पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए, लेकिन सरकार नहीं। अब समय आ गया हर मतदाता को बताएं कि एक तरफ़ मोदी जी की सरकार है। जो देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा रही है और दूसरी तरफ़ राजस्थान में गहलोत सरकार है जो लोगों को खून के आंसू पिला रही है। शाह बोले- वसुंधराराजे ने आरोपियों को जेल में डालाः
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजरात में भी बम ब्लास्ट हुए। जयपुर में भी बम ब्लास्ट हुए। यहाँ वसुन्धरा जी की सरकार थी। जिसने सबको पकड़ कर जेल में डाला। इसलिए सबको फाँसी हुई। गुजरात में भी फाँसी हुई। यहाँ हाईकोर्ट में अपील हुई। वोट प्राप्त करने के लिए गहलोत सरकार ने ढंग से आरग्यूमेंट नहीं किए। इसलिए सारे आरोपी बरी हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Take a pledge on the land of Krishna, Gehlot in the form of Kansa will uproot the corporeal: Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, vasundhara raje, bjp, bharatpur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved