• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप जिला कलेक्टर श्रेष्ठा श्री ने किया दानदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 पंखों का वितरण

Sub-District Collector Shrestha Shri distributed 50 fans provided by the donor - Bharatpur News in Hindi

-कुम्हेर क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र अब पंखों की सुविधा से होंगे सुसज्जित

कुम्हेर। कुम्हेर क्षेत्र के 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए समाजसेवी एवं दानदाता सीताराम गुप्ता द्वारा प्रदत्त पंखों का वितरण बुधवार को कुम्हेर की उप जिला कलेक्टर श्रेष्ठा श्री ने किया ! ये पंखे कुम्हेर क्षेत्र की उन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाए जाएंगे, जहाँ अब तक पंखों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर श्रेष्ठा श्री ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोगात्मक कार्यों से आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं तथा पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाएं जैसे पंखे, स्वच्छ पेयजल, उचित बैठने की व्यवस्था आदि केन्द्रों पर उपलब्ध कराए जाने से सेवाओं में आशातीत वृद्धि होगी तथा लाभार्थियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक अर्चना पिप्पल ने जानकारी दी कि कुम्हेर क्षेत्र में कुल 192 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 50 केन्द्रों पर पंखों की व्यवस्था नहीं थी। सीताराम गुप्ता द्वारा प्रदत्त इन पंखों के माध्यम से अब सभी केन्द्रों पर पंखों की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुम्हेर क्षेत्र के 66 आंगनबाड़ी केन्द्रों को वेदांता समूह द्वारा एवं 10 केन्द्रों को समृद्ध ग्राम्य विकास अभियान संस्था द्वारा ‘आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ-साथ पाँच वर्ष तक के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंखों की सुविधा से इन केन्द्रों पर आने वाले बच्चों व कार्मिकों को गर्मी से राहत मिलेगी !

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sub-District Collector Shrestha Shri distributed 50 fans provided by the donor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumher, anganwadi centers, sub-district collector shrestha shri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved