• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हड़ताल : पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर जिलेभर के पेट्रोल पम्प बंद रहे

Strike: Petrol pumps across the district remained closed demanding reduction in VAT on petrol and diesel - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पैट्रोल डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर रविवार को सुबह से ही जिलेभर के पैट्रोल पम्प बंद रहे। इस दौरान लोगों को बिना पेट्रोल डीजल लिए निराश लौटते देखा गया। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएसन के भरतपुर अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि अन्य राज्योें की तुलना में राजस्थान में पेट्रोल डीजल की दर अधिक होने से लोगों व डीलर को नुकसान हो रहा है। जबकि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेता वैट कम करने की बात कह चुके हैं। अन्य राज्योें की तुलना में राजस्थान में पेट्रोल डीजल की दर अधिक होने से सीमावर्ती पेट्रोल पम्प बंद हो रहे हैं। लोगों को भी अधिक दर देनी पड रही है। राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करने तथा ऑयल कंपनियों द्वारा पिछले 7 वर्षो से डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं करने को लेकर 10 मार्च सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक हडताल की जा रही है।
इसी कडी में सोमवार 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से स्टेच्यू सर्किल जयपुर से सचिवालय तक डीलर्स की एक मौन रैली निकाली जाएगी। राजस्थान पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन ने अपील कर कहा है कि हड़ताल में हमारा सहयोग करें। जिससे कि पेट्रोल-डीजल पर राज्य वैट कम हो और मंहगाई की मार झेल रही आमजनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strike: Petrol pumps across the district remained closed demanding reduction in VAT on petrol and diesel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, petrol pumps, closed, sunday morning, vat, reduction, petrol, diesel, disappointed, people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved