• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप : बयाना नगरपालिका की ईओ अनिता कुमारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, जयपुर मुख्यालय तय

Stir in Administrative Circles : Bayana Municipality EO Anita Kumari Suspended with Immediate Effect - Bharatpur News in Hindi

बयाना (भरतपुर)। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए भरतपुर जिले की नगर पालिका बयाना की अधिशाषी अधिकारी (EO) अनिता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा उनके खिलाफ एक गंभीर मामले में अनुशासनिक कार्रवाई (विभागीय जांच) प्रस्तावित किए जाने के बाद निलंबन के यह आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद से ही स्थानीय निकाय और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अमल में लाई गई है। विभाग को नगर पालिका बयाना से संबंधित एक प्रकरण में ईओ अनिता कुमारी के खिलाफ गंभीर शिकायतें और अनियमितताएं मिली थीं, जिसके चलते उन्हें जांच लंबित रहने तक पद से हटाने का निर्णय लिया गया। निलंबन आदेश में ईओ के लिए आगामी दिशा-निर्देश भी तय किए गए हैं:
मुख्यालय परिवर्तन: निलंबन की इस पूरी अवधि के दौरान अनिता कुमारी का आधिकारिक मुख्यालय स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय, जयपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की मनाही होगी।
जीवन निर्वाह भत्ता : निलंबन काल के दौरान नियमानुसार मिलने वाले जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नगर पालिका बयाना द्वारा ही किया जाएगा।
उच्चाधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति
स्वायत्त शासन विभाग ने मामले की संवेदनशीलता और त्वरित पालना सुनिश्चित करने के लिए आदेश की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर भरतपुर, उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग भरतपुर और नगर पालिका बयाना सहित सभी संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु भिजवा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stir in Administrative Circles : Bayana Municipality EO Anita Kumari Suspended with Immediate Effect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stir, administrative circles, bayana municipality, eo anita kumari, immediate effect, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved