• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार के लिए नए नए द्बार खोल रही है : शंकर गौरा

State Government is opening new avenues for youth employment: Shankar Gaura - Bharatpur News in Hindi

घोड़ी पर बिठा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित बिजेन्द्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा जाट के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा रूपवास स्थित बिजेंद्र मैमोरियल डिग्री कॉलेज पहुंचे। कालेज में प्रवेश करने से पूर्व ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गौरा को घोड़ी पर बिठा बैंड-बाजों के साथ व 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरा ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के रोजगार के लिए नए नए द्बार खोल रही है। जिसका फायदा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा।
इस दौरान मौजूद अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन व्यक्त किए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष को राणा सांगा को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। साथ ही जेसीबी की सहायता से पुष्प वर्षा की गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष कृष्णा जाट ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा युवा संवाद यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक विधानसभा में जा रहे है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राकेश भातरा, सौरभ ताखा, सरपंच सुशील चौधरी, देवेंद्र चाहर, पवन चौधरी, बलराम हर्षाना, पंकज शर्मा, दिनेश भातरा, वीरेंद्र पचौरी, सुरेंद्र, आकाश आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Government is opening new avenues for youth employment: Shankar Gaura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state government, opening, new avenues, youth employment, shankar gaura, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved