• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की नई शाखा का शुभारंभ, अब मिलेगा ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवा

Star Health Insurance opens new branch in Bharatpur, offering better and faster service to customers - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारत की पहली स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने शुक्रवार को भरतपुर में अपनी नई शाखा की शुरुआत की। नया कार्यालय एलआईसी बिल्डिंग, सुपर बाजार के पास स्थित है, जहां कंपनी की क्षेत्रीय सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है।

शाखा का शुभारंभ कंपनी के आदरणीय रीजनल हेड सुशील सोनी ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एरिया मैनेजर दीपक शर्मा, डिविजनल मैनेजर दिलीप गौड़, ट्रेनिंग मैनेजर कविता तनवर, ब्रांच हेड राजेश मीणा तथा सेल्स मैनेजर्स विनोद खंडेलवाल, मुकेश सिंघल और अनिल बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 50 से अधिक एजेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए कार्यालय के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा के खुलने से भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्टार हेल्थ के ग्राहकों को अब और अधिक त्वरित, सरल और बेहतर सेवा मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध यह सुविधा दावों (क्लेम), पॉलिसी अपडेट, कस्टमर सपोर्ट और नई योजनाओं की जानकारी के लिए लोगों को बड़ी राहत देगी।
कार्यक्रम के अंत में स्टार हेल्थ परिवार की ओर से सभी एजेंट्स और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कंपनी ने बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Star Health Insurance opens new branch in Bharatpur, offering better and faster service to customers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: star health insurance, bharatpur, offering, faster service, customers, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved