• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिठाई वितरित करके बांटी दीपावली की खुशियां

Spreading the joy of Diwali by distributing sweets to economically weaker families - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। छोटी दिवाली एवं रूप चतुर्दशी के उपलक्ष्य में विकसित भारत आर्मी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को मिठाई वितरित कर पंच दिवसीय त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौलत सिंह फौजदार एवं बबीता शर्मा के नेतृत्व में गणेश जी मंदिर पर भोग लगा कर मिठाईयों का वितरण प्रारंभ किया। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष पूर्व सरपंच लाल सिंह लोधा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा कलाकंद मिठाई के 101 डिब्बे वितरित किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि संभाग अध्यक्ष जसवंत सिंह दारापुरिया, महिला जिलाध्यक्ष कल्पेश शर्मा ने कच्ची बस्ती गणेश मन्दिर, नीम दरवाजा, सपेरा बस्ती गांव भवनपुरा जघीना, रणजीत नगर मोड़ पर गाड़ियां लुहार बस्ती, कुम्हेर गेट, महाराणा प्रताप कोलोनी, कोली बस्ती अनाह गेट पर जाकर लोगों को मिठाई वितरित कर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र फौजदार गहलऊ, युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन फौजदार कूम्हा, युवा जिला उपाध्यक्ष जतिन शर्मा चीकू, राहुल गुरुजी, ओमवीर सिनसिनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Spreading the joy of Diwali by distributing sweets to economically weaker families
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, chhoti diwali, roop chaturdashi, vikas bharat army trust, sweets distribution, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved