• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुदावल में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Speech and Essay Competitions Held in Rudawal on International Human Rights Day - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला तुला में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डा. महेश चन्द गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य डा. महेश चन्द गुर्जर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की थी, इसलिए इस दिन को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है और राष्ट्र निर्माण एवं लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण में नैतिक मतदान का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों ने “हमारा वोट: संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान का महत्व” विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान वक्ताओं ने मानवाधिकारों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर गोविंद सिंह, प्रेमसिंह, दिलराज मीणा, सोमदत्त, लोकेश कुमार, अनिल, राधेश्याम, जागृति गर्ग, कविता शर्मा, हंसराम सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speech and Essay Competitions Held in Rudawal on International Human Rights Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: essay competitions, rudawal, international, human rights day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved