• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आन्दोलन से किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं: कलेक्टर गुप्ता

Solving the problem is not possible by the any movement  said Bharatpur Collector NK Gupta in District level peace committee Meeting - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर डाॅ. एन के गुप्ता ने कहा कि जिले में समाज के सभी वर्ग शांति, सदभाव, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द्र के वातावरण में अपना जीवन यापन कर सकें यह केवल शांति समिति के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से ही सम्भव है।

बैठक में डाॅ. गुप्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन आमजन का हक है, लेकिन आन्दोलन से किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है। समस्या के समाधान के लिए आपसी समझाईश एवं बातचीत के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण धरने एवं प्रदर्शन के दौरान भी अपराधिक, अराजक एवं निजी स्वार्थी तत्वों द्वारा अपने लाभ के लिए हिंसात्मक बना दिया जाता है जिससे आमजन को हानि एवं परेशानियों का सामना करना पडता है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल टांक ने विश्वास दिलाया कि पुलिस एवं जिला प्रशासन जिले में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के आपके प्रयासों में पूरी तरह सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में उठाये गये सभी मुद्दों का आगामी बैठक से पूर्व समाधान करने के प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शांति समिति का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन शांति सदभावना के माहौल में अपना जीवन-यापन कर सकें तथा किसी घटना के घटने के तत्काल बाद समाधान के सार्थक प्रयास किये जायें जिससे वर्ग संघर्ष एवं अव्यवस्था न फैल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के सहयोग के लिए है आपको भी पुलिस को अपराध रोकने में सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले त्यौहारों को हमसभी शांतिपूर्ण, आपसी सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें। बैठक में उपमहापौर इन्द्रपाल सिंह पाले ने धार्मिक भावनाओं को मनाने के लिए धार्मिक स्थलों की आड में बढ़ते अतिक्रमणों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जिला प्रशासन प्राथमिकता से निर्णय लेकर कार्रवाई करे। उन्होंने मंगलहाट को भी मरीजों की सुविधा को देखते हुए हीरादास मेला मैदान में शिफ्ट करने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Solving the problem is not possible by the any movement said Bharatpur Collector NK Gupta in District level peace committee Meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur district magistrate and collector dr nk gupta, any movement cant solving problem, bharatpur collector nk gupta district peace committee meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved