• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाज एकजुट होकर विकास कार्यों में सहभागी बने : डॉ. गर्ग

Society should unite and participate in development work: Dr. Garg - Bharatpur News in Hindi

-श्री चित्रगुप्त मन्दिर रक्षिणी कायस्थ समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

भरतपुर। श्री चित्रगुप्त मन्दिर रक्षिणी कायस्थ समिति का रविवार को खिरनी घाट स्थित मन्दिर में शपथ ग्रहण , नववर्ष मिलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान निहाल सिंह, अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच के चैयरमेन डॉ. अजय माथुर, बीईएसएल के मुख्य अधिशाषी अधिकारी आकाश सक्सैना मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नवीन कार्यकारणी को शपथ दिलाने के साथ ही 15 वृद्धजनों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गर्ग ने कहा कि समाज शिक्षित एवं बुद्धिजीव होेने के साथ सामाजिक कार्यों में सदा आगे रहता है लेकिन समाज को चाहिए कि एकजुट होकर विकास के कार्यों में भी सहभागी बनें। जिससे विकास के कार्यों को अपेक्षित गति मिल सके। उन्होंने मन्दिर में कराये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बीईएसएल को सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रम (सीएसआर) के तहत् और विकास के कार्य कराने चाहिए। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजबहादुर के कार्यों की सरहाना करते हुये कहा कि उनके विकास के कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं।
प्रारंभ में कार्यकारणी के अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सैना, मंत्री अशोक माथुर, कोषाध्यक्ष नगेन्द्र सक्सैना सहित समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा विधायक डॉ. गर्ग का चांदी का मुकुट व साफा पहनाकर स्वागत किया और अन्य अतिथियों का भी भावभीना स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Society should unite and participate in development work: Dr. Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, shri chitragupta temple rakshini kayastha committee, mla dr subhash garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved