• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर के समग्र विकास को लेकर सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को भेजा सुझाव पत्र

Sitaram Gupta sent a letter of suggestions to the Chief Minister regarding the overall development of Bharatpur. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर शहर के सुनियोजित विकास के सम्बन्ध में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विस्तृत सुझाव दिए हैं ताकि शहर स्वच्छ, आकर्षक एवं पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बन सके।

गुप्ता द्वारा लिखे पत्र में सुझाव दिया है कि रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज से नई मण्डी होते हुए रेड-क्रॉस सर्किल तक की सड़क का चौड़ाईकरण करने, शहर के चारों ओर बने सर्कुलर रोड को 6 लेन में परिवर्तित करने, हीरादास से चांदपोल गेट एवं काली की बगीची से आर.बी.एम हॉस्पिटल तक के प्रस्तावित फ्लाईओवर के अंतिम बिन्दुओं तक दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाकर बैरिकेड्स लगवाये जाएँ ताकि भविष्य में अतिक्रमण नहीं हो । पत्र में यह भी माँग की गई है कि रेड-क्रॉस सर्किल को जयपुर के सवाई जयसिंह सर्किल की तर्ज़ पर विकसित किया जाए ताकि भरतपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों पर शहर की स्वच्छ व सुन्दरता की सकारात्मक छवि पड़ सके। इसी प्रकार डीग रोड पर स्थित विजय हॉस्पिटल के सामने मुख्य प्रवेशद्वार बनाया जाए और शीशम तिराया से हीरादास चौराहा तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा कर 6 लेन में परिवर्तित किया जाए क्योंकि इस सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसी प्रकार पुरानी कलेक्ट्रेट व पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट घोषित किये गये सुपर बाजार को भूमि पर व्यावसायिक केन्द्र, रेस्टोरेंट, तथा मनोरंजन की सुविधाएँ विकसित की जायें । इन सुझावों के पुरे होने के बाद शहर में व्यापारिक एवं पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sitaram Gupta sent a letter of suggestions to the Chief Minister regarding the overall development of Bharatpur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, samridh bharat abhiyan, sitaram gupta, chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved