• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर के विकास के सम्बन्ध में सीताराम गुप्ता की सीएम से हुई वार्ता

Sitaram Gupta held a meeting with the Chief Minister regarding the development of Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

- वार्ता के बाद गुप्ता ने भरतपुर के समग्र विकास के सम्बन्ध में भेजे सुझाव भरतपुर। भरतपुर समग्र एवं संतुलित विकास के सम्बन्ध में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता की मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक व वार्ता के बाद शहर के प्रमुख व ऐतिहासिक स्थलों के पुनर्विकास, सौंदर्यीकरण एवं नियोजन के अनुरूप रूपांतरण करने के सम्बन्ध में विस्तृत सुझाव पत्र के माध्यम से भिजवाये हैं। इन सुझावों पर चरणबद्ध तरीकों से अमल किया जाये तो भरतपुर शहर राज्य के प्रमुख विकसित शहरों की श्रेणी में शुमार हो जायेगा। गुप्ता द्वारा भेजे गये पत्र में कहा है कि रेडक्रॉस सर्किल जो शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है और यह सर्किल दिल्ली-जयपुर-डीग-भरतपुर मार्ग का प्रमुख प्रवेश बिंदु भी है। इस सर्किल का विकास जयपुर के प्रसिद्ध सवाई जयसिंह सर्किल की तर्ज पर किया जाये तो शहरी सौंदर्यीकरण में चार चांद लग जायेंगे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सर्किल के पास बाबू राजबहादुर लाइब्रेरी भवन जर्जर अवस्था में है, जिसे हटाकर एवं कुम्हेर गेट की ओर से आ रहे नाले का उपयोग और मछली मार्केट को हटाने के पश्चात् खाली हुई भूमि का सदुपयोग कर आकर्षक सर्किल बनाया जा सकता है। जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी व फव्वारों का संचालन की व्यवस्था भी कराई जाये।
इसके अलावा पुराना बिजलीघर को एक प्रकार से शहर का सिर है यहाँ भी सर्किल बनाकर सौंदर्यीकरण करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इस स्थान पर आधुनिक टीनशेड बनाकर बैठने के लिए सभी सुविधाओं से युक्त विश्राम स्थल के रूप में विकसित किया जाये तो यहाँ शहर वासियों के अलावा पर्यटकों को भी बैठने के लिए स्वच्छ व सुन्दर स्थल प्राप्त हो सकता है। इस स्थान को शहर का प्रमुख सामाजिक मिलन केन्द्र भी कह सकते हैं। जबकि बी-नारायण गेट पर सड़क के चौड़ाईकरण के बाद उपलब्ध भूमि का उपयोग कर हरित पट्टी का विकास एवं बैठने के लिए स्वच्छ व सुन्दर व्यवस्था करने का सुझाव भी पत्र में दिया है।
गुप्ता ने पत्र में प्रमुख आस्था के केन्द्र गंगा मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमणों को हटवाकर इसे अपना मूल ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने तथा गंगा मंदिर से बिहारी जी मंदिर तक टेलीस्कोपिक व्यू पॉइंट बनाकर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने गंगा मंदिर के लगे ऐतिहासिक घंटाघर की मरम्मत कराकर पुनः चालू करने की आवश्यकता भी बताई है। पत्र में लक्ष्मण मंदिर को शहर का दिल बताते हुये यहाँ कराये जाने वाले विकास कार्यों के सम्बन्ध में सुझाव दिया है कि इसका विकास अलवर के होप सर्कस की तर्ज पर कराया जाये। जिसके लिए जिला प्रशासन को मौका-मुआयना कर विस्तृत कार्य योजना बनानी चाहिये।
स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक ने कुम्हेर गेट को शहर का पैर बताते हुए पत्र में सुझाव दिया है कि इस गेट पर चौड़ाईकरण, संरचनात्मक सुधार एवं बेहतर यातायात प्रबन्धन की आवश्यकता है। वहीं अनाह गेट
पर असंगठित सब्जी मण्डी के कारण बाधित हो रही यातायात को गंभीरता से लेते हुए इस क्षेत्र में वैकल्पिक सब्जी मण्डी विकसित की जाये। इसी प्रकार अटलबन्ध क्षेत्र का संतुलित विकास, श्मशान घाटों का जीर्णोद्धार कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, शीशम तिराहे से सरसों अनुसंधान केंद्र तक की सड़क को आठ लेन में परिवर्तित करने, शहर में हेरिटेज वॉक शुरू करने, बंद पड़ी चौपाटी को शुरू करने जैसे सुझाव भी पत्र में दिये हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sitaram Gupta held a meeting with the Chief Minister regarding the development of Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur development plan, sitaram gupta bharatpur, bhajan lal sharma rajasthan cm, red cross circle bharatpur, ganga mandir bharatpur, laxman mandir bharatpur, urban development bharatpur, heritage tourism bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved