• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय महिला सम्मेलन के लिए शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता धौलपुर रवाना

Show of Strength for Divisional Women Conference Hundreds of BJP Women Workers Leave for Dholpur - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। धौलपुर में आयोजित होने वाले संभागीय महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता रूपवास कस्बे से बसों के माध्यम से रवाना हुईं। धौलपुर मार्ग स्थित राजावत भवन से निकली बसों को भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री भानुप्रताप राजावत और पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सम्मेलन को लेकर जोश व उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। रवाना कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीलाल, उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खजान सिंह, ओमप्रकाश (सरपंच, खरका) सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा, और ऐसे सम्मेलन महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Show of Strength for Divisional Women Conference Hundreds of BJP Women Workers Leave for Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: show, strength, divisional, women conference, hundreds, bjp, women workers, leave for dholpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved