• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शारदीय नवरात्र शुरू, मां केला देवी झील का वाड़ा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लक्खी मेले का आगाज

Sharadiya Navratri Begins: Devotees Throng Maa Kela Devi Jheel Ka Wada Temple; Lakkhi Mela Kicks Off - Bharatpur News in Hindi

बयाना। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक और प्राचीन मां राजराजेश्वरी केला देवी झील का वाड़ा मंदिर में आज से शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। मंदिर परिसर में भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रों के साथ ही यहां लगने वाले प्रसिद्ध लक्खी मेले का भी आगाज हो गया है। देवस्थान विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से घट स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मेले के आयोजन के लिए एसडीएम अलका श्रीवास्तव को मेला मजिस्ट्रेट पहुची और पूजा पाठ कर मेला की सिरुआत की है। सैकड़ों वर्षों से आस्था का केंद्र रहे इस मंदिर में वर्ष में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रों के दौरान लक्खी मेला आयोजित होता है। मेले में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दरबार में धोक लगाने पहुंचते हैं। मंदिर में नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेने आते हैं, वहीं छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए जाते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में 48 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।
नवरात्रों के चलते मंदिर में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। माता के दरबार में भक्ति, आस्था और धार्मिक आयोजनों के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sharadiya Navratri Begins: Devotees Throng Maa Kela Devi Jheel Ka Wada Temple; Lakkhi Mela Kicks Off
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana news, bharatpur news, kaila devi temple, jheel ka wada temple, shardiya navratri 2026, lakkhi mela, rajasthan temples, religious fair, temple security, cctv surveillance, rajasthan tourism, devotees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved