• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ अध्यापक (माशि) प्रतियोगी परीक्षा शान्तिपूर्वक संपन्न

Senior Teacher Competitive Examination Finished - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा शुक्रवार को शान्तिपूर्वक संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक ओपी जैन ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा के लिए भरतपुर शहर में 37 केन्द्र बनाये गये थे। यह परीक्षा दो पारियों में 9 से 11.30 एवं 3 से 5.30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा प्रभारी नेमीचंद शर्मा ने बताया कि इन 37 परीक्षा केन्द्रों में 7 सरकारी एवं 30 निजी शिक्षण संस्थान बनाये गये हैं जिसमें सरकारी स्कूल में एक आॅब्जर्वर एवं प्राइवेट में दो आॅब्जर्वर एवं 6 उप समन्वयक लगाये गये। इस परीक्षा के लिये 6 फलाइंग स्क्वायड भी बनाये गये। परीक्षार्थियों को मूल पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा के लिए केन्द्र में आधे घंटे पहले से ही प्रवेश दिया गया। सावधानी के तौर पर परीक्षार्थियों के जूते परीक्षा कक्ष के बाहर उतरवाये गये। परीक्षा शान्तिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Senior Teacher Competitive Examination Finished
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: senior teacher competitive examination finished, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved