• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्व समाज महासभा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग, स्वच्छता एवं पौधारोपण की दिलाई शपथ

Sarva Samaj Mahasabha distributed school bags to needy students, administered oath on cleanliness and tree plantation - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर सर्व समाज महासभा जिला भरतपुर की ओर से आज राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल पाई बाग क्षेत्र में कक्षा 1 से 8वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं गिरधारी खंडेलवाल के संयोजन में तथा सर्व समाज महासभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश आजाद, हरेंद्र शर्मा, हरभान सिंह एवं हरि सिंह सिनसिनवार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा, अध्यापिका रत्ना सिंघल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। एवं ओमप्रकाश आजाद द्वारा स्कूल प्रांगड़ में पीपल के ओर भेलपत्र के पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में छोटी-सी सहायता भी उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सर्व समाज महासभा हमेशा शिक्षा, सेवा और समाजहित के ऐसे कार्य निरंतर करती रहती है।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि “समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है। बच्चों के चेहरे पर आई खुशी ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता है।” कार्यक्रम के दौरान गिरधारी खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे अपने विद्यालय एवं अपने घर के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे।
विद्यालय में कई ऐसे विद्यार्थी थे जो पहले स्कूल बैग के अभाव में पॉलिथीन में अपनी किताब-कॉपियां लेकर विद्यालय आते थे। बैग मिलने पर सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sarva Samaj Mahasabha distributed school bags to needy students, administered oath on cleanliness and tree plantation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sarva samaj mahasabha bharatpur, school bag distribution pai bagh, government girls higher primary school bharatpur, om prakash singhal sarva samaj mahasabha, lakshmi narayan gupta girdhari khandelwal bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved