• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शौर्य नमन: शहीद दिवस पर आईजी और एसपी ने झुकाए शस्त्र और शीश, जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Salute to bravery: On Martyrs Day, IG and SP bowed their arms and heads, soldiers donated blood voluntarily. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। मातृभूमि की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों की शहादत को नमन करने के लिए आज रिजर्व पुलिस लाइन, भरतपुर में 'पुलिस शहीद दिवस' पर एक भावभीनी और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज, कैलाश चंद्र बिश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक, दिगंत आनंद आईपीएस ने राइफल और टोप से बने 'शहीद स्मारक स्थल' पर पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा, "देश की सरहद की निगेहबानी और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों द्वारा किया गया त्याग, बलिदान और समर्पण हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
कार्यक्रम में जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने अमर शहीदों की स्मृति में शस्त्रों को उलट कर शोक-शस्त्र किया और शीश झुका कर शोक सलामी दी। इसके अलावा, अमर शहीदों के सम्मान में तीन राउंड फायरिंग कर उनके शौर्य को नमन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक, पंकज यादव आईपीएस, के नेतृत्व में सम्मान गार्ड ने शोक परेड का आयोजन किया। शहीद दिवस समारोह को केवल औपचारिक नहीं रखा गया। इस दौरान श्रद्धांजलि परेड के साथ-साथ पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण और एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
सीओ साइबर अनिल जसोरिया, सीओ ट्रैफिक नरेंद्र कुमार सहित कई पुलिस जवानों ने स्वेच्छिक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह समारोह प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को 1959 में भारत-तिब्बत सीमा पर चीन के साथ हुए विवाद में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की स्मृति में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salute to bravery: On Martyrs Day, IG and SP bowed their arms and heads, soldiers donated blood voluntarily.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police martyrs day, bharatpur police, reserve police line, ig kailash chandra bishnoi, sp digant anand, tribute to martyrs, voluntary blood donation camp, police commemoration day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved