• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला सुरक्षा और अधिकारों पर व्याख्यान आयोजित

Rupwas. Lecture on Women Safety and Rights Held - Bharatpur News in Hindi

रूपवास। राजकीय महाविद्यालय रूपवास में महिला सुरक्षा और अधिकारों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता जयप्रकाश पाराशर मुख्य अतिथि रहे, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यादव सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डॉ. पूजा वार्ष्णेय मौजूद रहीं।

डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई केंद्र आत्मरक्षा शिविर के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जयप्रकाश पाराशर ने महिलाओं से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज हत्या सहित अन्य विधिक प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर पाराशर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, बच्चों के कानूनी अधिकार, मध्यस्थता और पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि “10 नवंबर 2025 से फरवरी माह तक ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है”, जिसके तहत आमजन को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rupwas. Lecture on Women Safety and Rights Held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rupwas, lecture, women safety, rights, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved