• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुदावल : बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति पर हमला कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Rudawal: Miscreants broke into a home and attacked a couple, stealing gold and silver jewelry and cash. - Bharatpur News in Hindi

- नारौली गांव में देर रात्रि की घटना, बदमाश सोने चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए रुदावल। गांव नारौली में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का विरोध करने पर दो बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बदमाश सोने-चांदी के जेवर और 55 हजार 200 रुपए नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर रुदावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए है।

रुदावल पुलिस ने बताया कि गांव नारौली निवासी वीरीसिंह (62) पुत्र राजाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 1ः35 बजे अज्ञात बदमाश उनके घर के बाथरूम की दीवार से मकान की छत पर चढ गए और सीढियों से नीचे उतरकर मकान के सूने कमरे में घुस गए। चोरों ने सूने कमरे में रखे बक्सा को तोडकर सोने की लर, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की कोंदनी, तोड़िया और 55 हजार 200 रुपए नकद चोरी कर लिए।
इसी दौरान वीरीसिंह की नींद खुल गई। उसने बदमाशों को कमरे से निकलते देखा तो शोर मचा दिया। इस दौरान उनकी पत्नी मुन्नी देवी (56) भी जाग गई। जब दंपती ने विरोध कर बदमाशों को पकडने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में वीरीसिंह के सिर और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि मुन्नी देवी की पीठ पर चोट आई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर रुदावल एसएचओ नरेश शर्मा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर क्षेत्र में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद एमआईयू व एफएसएल की टीम ने मौके पर पपहुंचकरा साक्ष्य एकत्रित किए है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rudawal: Miscreants broke into a home and attacked a couple, stealing gold and silver jewelry and cash.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rudawal miscreants broke into a home and attacked a couple, stealing gold and silver jewelry and cash\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved