• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

​रुदावल : महिला से दुष्कर्म और घर में चोरी का मामला दर्ज

Rudawal: Case Registered for Rape and Burglary - Bharatpur News in Hindi

​रुदावल । रुदावल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले जाने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुदावल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से ​पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि 28 अगस्त की रात पीड़िता का पति त्यौहार के सिलसिले में लगाई अपनी दुकान से घर लौटा। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने कथित तौर पर पीड़िता के पति को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। ​पति को कमरे में सुलाने के बाद जब पीड़िता सो रही थी, तब आरोपी युवक चुपके से घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कमरे की अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर मौके से फरार हो गया।
​पति के होश में आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद दंपत्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rudawal: Case Registered for Rape and Burglary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rudawal, case registered, rape and burglary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved