• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुदावल : नौकरी के बहाने ले जाकर युवक को गायब करने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Rudawal: Allegations of a youth being abducted on the pretext of a job, family expresses fear of the worst. - Bharatpur News in Hindi

रुदावल (भरतपुर)। रुदावल थाना क्षेत्र के ऐलऊ गांव से एक युवक को पंजाब में नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि युवक के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हुई है या उसे किसी अवैध कारोबार में धकेल दिया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐलऊ निवासी बलदेव पुत्र गोरधन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 9 फरवरी 2025 को उसके रिश्तेदार बबलू और अर्जुन (निवासी तिवारा, करौली) उनके घर आए थे। उन्होंने बलदेव के भाई शैलेन्द्र को पंजाब में 12 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी और रहने-खाने की सुविधा दिलाने का झांसा दिया। परिजनों ने उन पर भरोसा कर शैलेन्द्र को उनके साथ भेज दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को शैलेन्द्र के पिता गोरधन की मृत्यु हो गई। इस दुखद अवसर पर जब बलदेव ने अपने भाई को घर बुलाने या उससे बात कराने के लिए आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। आरोपियों ने न तो भाई से बात कराई और न ही उसका पता बताया। जब परिजन आरोपियों के घर करौली पहुंचे, तो वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदेह है कि शैलेन्द्र को या तो कहीं बेच दिया गया है या फिर उसे किसी गलत काम में लगा दिया गया है। फिलहाल, रुदावल थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल लोकेशन) के आधार पर लापता युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rudawal: Allegations of a youth being abducted on the pretext of a job, family expresses fear of the worst.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rudawal police station missing youth case, punjab job scam rajasthan, human trafficking suspicion bharatpur, missing person shailendra ailau village, job fraud fir karौली accused, rajasthan crime news 2026, mobile location tracking missing person, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved