• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर नगर पालिका में हंगामा : महिला कर्मचारी ने रोजगार सहायक को चप्पलों से पीटा, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Ruckus in Bharatpur Nagar Palika: Female employee beats up employment assistant with slippers, accuses him of sending obscene messages - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले के रूपबास कस्बे में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब एक संविदा महिला कर्मचारी ने रोजगार सहायक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसे चप्पलों से पीट दिया। घटना कार्यालय परिसर में मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने हुई और करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के साथ पहुंची महिला, खुलकर जताया विरोध नगर पालिका में मेट के रूप में कार्यरत महिला कर्मचारी अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ कार्यालय पहुंची। जैसे ही उसने आरोपी रोजगार सहायक दिनेश चंद को देखा, वह भड़क उठी और चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट JE (कनिष्ठ अभियंता) के कमरे के बाहर हुई, जहां पूरे कार्यालय के कर्मचारी और आम नागरिक तमाशबीन बन गए।
आरोपी बोला – 'मैंने गलती की है'
हंगामे के दौरान आरोपी दिनेश चंद बार-बार गलती स्वीकारते हुए कहता रहा – "मैंने गलती की है, जो सजा देना चाहो दे दो।" मगर गुस्से में आगबबूला युवती और उसके परिजन नहीं रुके। घटना की सूचना मिलते ही रूपबास पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।
SHO ने दी जानकारी
रूपबास थाने के एसएचओ पन्ना लाल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रोजगार सहायक दिनेश चंद पर एक महिला कर्मचारी ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। "स्थिति को समझाइश से शांत किया गया और आरोपी को थाने लाया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
रात में भेजे जा रहे थे आपत्तिजनक मैसेज
पीड़िता के भाई ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन नगर पालिका में संविदा पर कार्यरत है और नरेगा मजदूरों की देखरेख करती है। बीते कुछ समय से रोजगार सहायक दिनेश चंद उसे रात में अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruckus in Bharatpur Nagar Palika: Female employee beats up employment assistant with slippers, accuses him of sending obscene messages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruckus, bharatpur, nagar palika, female employee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved