• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूपवास : बसंत पशु मेले में कुश्ती दंगल का रोमांच, हाथरस के हरिकेश ने जीती 31 हजार की आखिरी कुश्ती

Roopwas : Thrilling Wrestling Tournament at Basant Cattle Fair, Harikesh from Hathras Wins the Final Match Worth 31,000 Rupees - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के मेला मैदान में नगरपालिका प्रशासन की ओर से आयोजित 'बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी' के अवसर पर विशाल अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित इस दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल की सबसे आकर्षक और अंतिम कुश्ती में हाथरस के हरिकेश पहलवान ने दिल्ली के रिंकू पहलवान को पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया।

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ कुश्ती दंगल का आयोजन नगरपालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी (SDM) विष्णु बंसल के मुख्य आतिथ्य तथा वृताधिकारी नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल और पूर्व सरपंच राकेश भातरा मौजूद रहे।
101 रुपए से शुरू होकर 31 हजार तक पहुंचा इनाम
दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई, जिसका रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता गया और इनामी राशि 31 हजार रुपए तक जा पहुंची।
11 हजार की कुश्ती: सौरभ, आदित्य और अतुल ने जीती।
21 हजार की कुश्ती: रूपवास के स्थानीय पहलवान कलुआ ने जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
31 हजार की कुश्ती (बराबरी): सुमित दिल्ली और कुशल भरतपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
आखिरी कुश्ती (31 हजार): हरिकेश हाथरस ने रिंकू दिल्ली को हराकर जीत दर्ज की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हजारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा, रूदावल थानाधिकारी नरेश शर्मा और गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह के साथ भारी पुलिस जाप्ता और QRT की टीमें तैनात रहीं।
निर्णायक और आयोजक
कुश्ती के दौरान महावीर पहलवान, जगदीश पहलवान और दिगंबर पहलवान ने निर्णायक (रेफरी) की भूमिका निभाई। इस दौरान पवन पहलवान, मक्खन पहलवान, प्रवीण अंधाना और धीरज शुक्ला सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Roopwas : Thrilling Wrestling Tournament at Basant Cattle Fair, Harikesh from Hathras Wins the Final Match Worth 31,000 Rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: roopwas thrilling wrestling tournament at basant cattle fair, harikesh from hathras wins the final match worth 31, 000 rupees\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved