• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुदावल में सड़क चौड़ीकरण अटका : नोटिसों के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण, विभाग ने दोबारा की पैमाइश

Road widening stalled in Rudawal: Encroachments not removed despite notices, department re-measures - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। रुदावल कस्बे से पहाड़पुर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य पर अतिक्रमण बड़ी बाधा बने हुए हैं। बस स्टैंड से पहाड़पुर रोड तक सड़क पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अभी तक हटाया नहीं जा सका है। विभाग पहले ही सड़क मार्ग पर किए गए सभी अतिक्रमणों को चिह्नित कर मार्किंग कर चुका है। इसके बाद चौड़ीकरण के लिए जमीन की दोबारा पैमाइश भी कराई गई। सैटलमेंट विभाग की टीम ने रास्ते की सैटेलाइट पैमाइश कर सीमा निर्धारण की प्रक्रिया फिर शुरू की। शनिवार को भी सेटेलाइट के माध्यम से एक बार और नापजोख कर अतिक्रमणों की पुष्टि की गई। लगातार हो रही पैमाइश से कस्बेवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो सकेगा और वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। हालांकि स्थानीय लोगों को आशंका भी है कि विभाग की ढिलाई के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शायद फिर टल न जाए।
कस्बे के लोगों का कहना है कि—यदि विभाग कानूनी कार्रवाई में सख्ती बरते तो सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो सकता है और आमजन को यातायात समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Road widening stalled in Rudawal: Encroachments not removed despite notices, department re-measures
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road widening, stalled, rudawal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved