• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रालोदा के उम्मीदवार डॉ. गर्ग ने तीन गांवों में जनसम्पर्क कर वोट मांगे, विकास के नाम पर मतदान करने का किया आव्हान

RLDA candidate Dr. Garg sought votes by doing public relations in three villages. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग ने शनिवार को धौरमुई ग्राम पंचायत के गांव धौरमुई, सहनावली एवं नगला माना में जनसम्पर्क कर भरतपुर को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिये वोट मांगे और कहा कि इस बार उन्हें पुनः विजयी बनायें ताकि क्षेत्र में विकास को और अधिक गति मिल सके। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. गर्ग ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये प्राथमिकता से कार्य करायें हैं। विशेषरूप से क्षेत्र में स्कूलों के क्रमोन्नयन, नये विषय खोलने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कराने, सडकों का जाल बिछाने, नये स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने जैसे कार्य कराये हैं। उन्होंने कहा कि भरतपुर विधानसभा राज्य में विकास की दृष्टि से छठे स्थान पर है। जिसे पहले स्थान पर लाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सडकों के जो कार्य अधूरे रह गये हैं जो आगामी एक-दो माह में पूरे करा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी अनेक कल्याणकारी योजनाऐं प्रारंभ की है। यदि सरकार बदलती है तो नई सरकार इन योजनाओं को बंद कर देगी। जिससे सर्वाधिक नुकसान गरीब परिवारों को होगा। डॉ. गर्ग का सभी गांवों में पुरूषों, महिलाओं, युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी स्वागत किया। गांव के कई लोगों ने कहा कि जितना विकास पिछले 5 वर्षों के दौरान हुआ उतना भाजपा शासन काल के 15 वर्षों में नहीं हुआ। डॉ. गर्ग ने सभी को विश्वास दिलाया कि वे बिना भेदभाव के व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करेंगे।
डॉ. गर्ग द्वारा किये गये जनसम्पर्क के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, उपप्रधान ओमप्रकाश हथैनी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, रालोदा के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मोहन सिंह चाचा, सुनारी के पूर्व सरपंच सुरेश मदेरणा, सुरेश पाल, पीपला के पूर्व सरपंच तुहीराम, बदले फुलवारा, नरेन्द्र बनिया, प्रेमवीर दौलतपुर, घुस्यारी से प्रकाश, सुरेन्द्र खैमरा, मुकेश सुनारी, नत्थो नगला दानी, मानसिंह नगला दानी, ईश्वर सिंह बछामदी, विजय सिंह इकरन, रघुवारी सिंह इकरन, दशरथ सुनारी, रमेश खैमरा, तेजसिंह मालौनी, सुरेन्द्र नगला खुश्याल, महेश नगला खुश्याल, कमला बघेल नगला पूठिया, टीकम सिंह, महावीर जाटव बांसी बिरहना, वीरेन्द्र नगला कसौटा, राजू, दीवान नगला धनसौटा, रनजीत जाटौली घना, रामकुमार सरपंच खैमरा, प्रमोद चौधरी पूर्व सरपंच खैमरा, योगी पंडित नौगाया, कल्याण सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सात्यकी देशवाल, दिनेश मुरवारा, पुष्पेन्द्र, कुक्कु बरेला, मनोज ठेई, मंुशी पहलवान, रिकू मडरपुर, रामजीलाल पीरनगर, विक्रम, रोहन सिंह नगला खुश्याल, बंटी बघेल गांवडी, राधेश्याम बघेल, माधो शर्मा, भूरा खैमरा, विक्रम पूर्व सरपंच हथैनी, पूर्व सरपंच राजाराम पीपला सहित आस पास के गांवों के भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RLDA candidate Dr. Garg sought votes by doing public relations in three villages.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rlda, dr subhash garg, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved