• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिया कर्दम, सत्यवान प्रजापति और थानसिंह राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए चयनित

Riya Kardam, Satyawan Prajapati and Thansingh selected for President Certificate - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर भारत स्काउट्स व गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला भरतपुर से गाइड रिया कर्दम और रोवर सत्यवान प्रजापति एवं थानसिंह अंतिम रूप से चयनित होकर जिला भरतपुर का नाम रोशन किया है।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग ने बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड भारत स्काउट गाइड का सबसे बड़ा पुरस्कार है। तीनों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट उत्तीर्ण कर सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त किया है।
सीओ गाइड कल्पना शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में सफल होना पड़ता है। इन परीक्षाओं में भारत स्काउट गाइड प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, राष्ट्रगान, ध्वज शिष्टाचार, कैंप क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक, चिकित्सा, पायनियरिंग, मैपिंग, सिग्नलिंग, हाइकिंग और सामुदायिक विकास जैसी स्काउटिंग स्किल की लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं शामिल होती हैं।
सीओ स्काउट देवेंद्र कुमार मीना ने बताया कि राज्य प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू में आयोजित राज्य स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद तीनों का राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए चयन हुआ है। यह परीक्षा पूरे देशभर में आयोजित की गई थी जिसमें तीनों का अंतिम रूप से चयनित होने पर भरतपुर भारत स्काउट व गाइड गौरान्वित हो रही है।
इस अवसर संयुक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) भरतपुर दलवीर सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार गोपालिया, जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट मुरारीलाल शर्मा सहित उपस्थितजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Riya Kardam, Satyawan Prajapati and Thansingh selected for President Certificate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, special, news, riya, kardam, satyawan, prajapati, thansingh, bharat, scouts, and, guides, president\s, certificate, award, national, headquarters, new, delhi, rajasthan, achievement, youth, excellence, recognition, community, service, leadership, training, rover, scout, guide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved