• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैठक में हुई अनारक्षित वर्ग के आन्दोलन की कार्यवाही की समीक्षा

Review of the proceedings of the Unreserved class movement in the meeting in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। अनारक्षित वर्ग संघर्ष समिति जिला भरतपुर की बैठक राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह जादौन की अध्यक्षता में श्री ब्राह्मण धर्मशाला खिरनी घाट भरतपुर पर आयोजित हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि राकेश खत्री, आनन्द सक्सेना, श्याम सुन्दर श्रीवास्तव थे। बैठक में अनारक्षित वर्ग के आन्दोलन की अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

समीक्षा पर सभी ने आन्दोलन में हुई कार्यवाही तथा जन जागरण तथा प्रचार प्रसार के संबंध में हुई कार्यवाही को संतोषजनक बताया। आन्दोलन को तेज करने तथा शहर में वार्ड वाइज तथा जिले में तहसील वाइज शीघ्र से शीघ्र फैलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अनारक्षित वर्ग अपने-अपनेे समाजों की बैठक पृथक-पृथक से कर संघर्ष समिति के सदस्यों को आमंत्रित करेंगे। मौहल्ले वाइज जन जागरण करने के लिए बुधवार 27 सितम्बर को दोपहर 3 बजे खेरापति मौहल्ला में होलकालेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक होगी। बैठक में बाइक रैली निकालने तथा महिला सम्मेलन दशहरा बाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन संघर्ष समिति के सचिव कौशलेश शर्मा ने किया तथा आभार जीवनलाल शर्मा ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review of the proceedings of the Unreserved class movement in the meeting in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: review meeting in bharatpur, proceedings of the unreserved class movement, meeting in bharatpur, unreserved class struggle committee bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved