• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतिभाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : गृह राज्यमंत्री

Respecting talents is the foundation for a bright future for society and the nation: Minister of State for Home - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में ग्राम हेलक में जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में कर्मचारी फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय बृजलाल की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बृजलाल का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनकी स्मृति में प्रतिभाओं का सम्मान करना युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज की सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वर्गीय बृजलाल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा, सामाजिक विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
आयोजक डॉ. गजेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय बृजलाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने गांव के विद्यालय के लिए कक्षों का निर्माण कराया, दो बीघा भूमि दान की तथा मंदिर का निर्माण करवाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बृजलाल का जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
समारोह में विशिष्ट अतिथि दिनेश सूपा, आयोजन समिति के जगदीश सरपंच, रुपवास प्रधान प्रतिनिधि विजयसिंह वकील, प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, डॉ. महेश, डॉ. कुलदीप सिंह महुआ, डॉ. डी.आर. पटेल (अलवर), डॉ. दीपक सिराधना, एम.एस.जे. कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रामबाबू, किशन थानेदार, लख्खो सरपंच, रूपराम सरपंच सहित ग्राम हेलक के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Respecting talents is the foundation for a bright future for society and the nation: Minister of State for Home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar singh bedham, talent award ceremony, brijlal death anniversary, karmachari foundation event, public welfare service committee, village helak function, government minister guest, special news bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved