• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना कस्बे में दिन के समय लगने वाले जाम से आमजन परेशान

Residents of Bayana Town Troubled by Daytime Traffic Jams - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना कस्बे में रोजाना दिन के समय लगने वाले भीषण जाम से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत होती है। कस्बे के गांधी चौक से छोटा बाजार, जवाहर चौक, महादेव गली, आजाद मंडी और पुरानी मंडी तक जाम की समस्या सबसे गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार इन इलाकों में दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानों के सामने मेज, तख्त और सामान रख देने से बाजार की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार आपात स्थिति में भी रास्ता नहीं मिल पाता, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।
हालांकि नगरपालिका प्रशासन द्वारा कभी-कभार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन यह कार्रवाई स्थायी समाधान साबित नहीं हो पा रही है। जैसे ही नगरपालिका की टीम बाजार से आगे बढ़ती है, दुकानदार फिर से दुकानों के सामने अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त और नियमित कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र को जाम मुक्त किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Residents of Bayana Town Troubled by Daytime Traffic Jams
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: residents, bayana, town troubled, daytime, traffic jams, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved