भरतपुर। नगर निगम द्वारा शहर की काॅलोनियों में लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से तुडवाया। नगर निगम के सीएसआई संजय कुमार ने बताया कि जोधपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह अभियान शहर के प्रत्येक काॅलोनी में जाकर लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटायेंगे। नगर निगम की तरफ से जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उनको नोटिस दे दिये गए है उसके बावजूद भी अगर उन्होने अतिक्रमण अपने आप ही नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम की टीम आज सुबह यातायात चौराहे पर पंहुची और राजेन्द्र नगर काॅलोनी में टीम ने लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को दो जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। हालाकि इसी बीच में नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पडा लेकिन टीम के साथ में पुलिस फोर्स भी चल रही थी जिसके चलते समझाइश के बाद लोग हट गए और टीम के द्वारा राजेन्द्र नगर में जगह जगह किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope