• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेष रहे परिवार फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने के लिये करायें पंजीयन : डॉ. गर्ग

Remaining families should register to take advantage of flagship schemes: Dr. Garg - Bharatpur News in Hindi

-इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत् लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में डॉ. गर्ग सहित लाभार्थी हुये शामिल

भरतपुर। इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत् लाभार्थी संवाद कार्यक्रम गुरुवार को महात्मा गांधी वेटनरी कॉलेज में आयोजित हुआ। जिसमें वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उज्ज्वला योजना एवं बीपीएल कैटेगिरी के 36 लाख लाभार्थियों को 125 करोड रुपये की राशि खातों में हस्तान्तरित की। जिसमें 5 करोड 70 लाख रुपये की राशि भरतपुर जिले के लाभार्थियों की शामिल है। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिला कलक्टर लोकबंधु, प्रशिक्षु आईएएस गौरव सांलुखे, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन रतनकुमार, अतिरिक्त कलक्टर शहर श्रीमती वीना महावर, नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल, सहायक कलक्टर भारती भारद्वाज सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंहगाई से राहत दिलाने के लिये शुरु की गई 10 फ्लैगशिप योजनाऐं शुरु की गई हैं जिनमें पंजीयन से शेष रहे लोगों के लिये स्थाई शिविर आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना भी शामिल है। इस योजना में कराया गया पंजीयन एक वर्ष के लिये वैध है। इसके पश्चात् सभी को योजना का लाभ लेने के लिये नवीनीकरण कराना होगा ताकि उन्हें 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 9 अगस्त को पात्र महिलाओं को स्मार्ट फोन क्रय करने के लिये उनके खातों में करीब 6 हजार 900 रुपये की राशि हस्तान्तरित की जायेगी। इस फोन का उपयोग महिलाऐं अपने व्यवसाय संचालन अथवा रोजगार के अन्य कार्यों में कर सकेगी।
डॉ. गर्ग ने भरतपुर में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि शहर की कृषि भूमि पर बसी लगभग सभी कॉलोनियों में सडकों का निर्माण कराया जा चुका है और भरतपुर को एज्युकेशन हब बनाने के लिये विभिन्न व्यवसायिक एवं शैक्षणिक संस्थान स्वीकृत कराकर खोले जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भरतपुर के विकास में भागीदार बनें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Remaining families should register to take advantage of flagship schemes: Dr. Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, indira gandhi gas cylinder subsidy scheme, beneficiary dialogue program, chief minister, ashok gehlot, ujjwala yojana, minister of state for technical education and ayurveda, dr subhash garg, divisional commissioner, sanwarmal verma, district collector, lokbandhu\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved