भरतपुर। राज्य सरकार ने कुम्हेर तहसील का एरिया कम करते हुए अब रारह को उप तहसील से तहसील बना दिया है। इसमें रारह के साथ अजान, तालफरा और अवार भू-अभिलेख निरीक्षक वृत और 15 पटवार मंडलों को शामिल किया गया है। इसके दायरे में करीब 56 हजार की आबादी वाले 20 राजस्व गांव आएंगे। जबकि कुम्हेर तहसील में भू अभिलेख निरीक्षक वृत की संख्या घटकर 8 रह गई है। इनमें कुम्हेर, डहरा, अस्तावन, हेलक, कूम्हां, पला, साबौरा और पपरेरा हैं। इसके दायरे में 33 पटवार मंडल और करीब 1.45 लाख की आबादी वाले 115 राजस्व गांव आएंगे।
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने डीग को नया जिला और रारह को तहसील बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महारानी श्री जया महाविद्यालय के खेल मैदान में मेगा जॉब फेयर के शुभारम्भ समारोह में विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप तहसील रारह को तहसील का दर्जा दे दिया है। उन्होंने गहलोत का डीग को जिला घोषित किए जाने एवं रारह को तहसील का दर्जा दिये जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त जताया। बता दें कि रारह उप तहसील के लोग इसे तहसील बनाकर भरतपुर जिले में ही रखे जाने की मांग कर रहे थे।
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope