• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान: भरतपुर में कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान गैंगस्टर की गोली मार कर हत्या, पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो घायल

Rajasthan: Gangster shot dead while being taken for court appearance in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में BJP नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की बुधवार को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की है। आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पुलिस बस से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। बस जब अमोली टोल प्लाजा पर रुकी तो वहां मौजूद दो बदमाश बस में चढ़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद करीब 15 राउंड फायर कर कुलदीप की हत्या कर दी। विजयपाल घायल है। दोनों आरोपी सेंट्रल जेल में बंद थे। घटना में दो पैसेंजर को भी गोली लगी है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने घटना में लिप्त सभी अपराधियों को अतिशीघ्र पकड़ने के दिये निर्देश दिए हैं। अब तक चार अपराधियों को पकड़ लिया है। इनमें बबलू मालीपुरा, सौरभ लुलहरा, विष्णु जाट और धर्मराज पकड़े गए हैं। दो बदमाश बबलू मालीपुरा, व विष्णु जाट पुलिस कार्यवाही में घायल हुए हैं। इनको धौलपुर शिफ्ट किया गया है। शेष अपराधियों की धरपकड़ के लिए आईजी रूपिंदर सिंग व एसपी भरतपुर मृदुल कछावा मामले को देख रहे हैं। जमीन विवाद के चलते की गई थी कृपाल जघीना की हत्या
भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को BJP नेता कृपाल जघीना की हत्या की गई थी। बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे। इस केस में कुलदीप जघीना और उसका साथी विजयपाल आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी।
48 साल के कृपाल जघीना जमीन कारोबारी थे। उनके खिलाफ 15 मामले दर्ज थे। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। हिंदूवादी संगठनों से उनका जुड़ाव था। भाजपा सांसद के भी करीबी थे। बेटी ABVP से कॉलेज की अध्यक्ष रह चुकी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: Gangster shot dead while being taken for court appearance in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, gangster, bharatpur, shootout, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved