• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर भाजपा का आक्रोश

Rahul Gandhi Effigy Burnt in Bharatpur : BJP Outraged Over Failure to Pass Nari Shakti Vandan Adhiniyam - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर | नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के संसद में पारित न हो पाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भरतपुर के बिजली घर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पदाधिकारी एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए इस ऐतिहासिक बिल को विपक्ष के असहयोग के कारण दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका, जिससे यह पारित नहीं हो पाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हंसिका गुर्जर ने कहा:
"विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। यदि यह अधिनियम पारित हो जाता, तो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे राजनीतिक क्षेत्र में नारी शक्ति का वर्चस्व और अधिक मजबूत होता।"
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री हंसिका सिंह, जिला संयोजक कविता गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, गिरधारी गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि हक की इस लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi Effigy Burnt in Bharatpur : BJP Outraged Over Failure to Pass Nari Shakti Vandan Adhiniyam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, bjp protest, rahul gandhi effigy burnt, nari shakti vandan adhiniyam, women reservation bill, shivani dayma, rajasthan politics, women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved