• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टांडा किला स्थित मदन मोहन जी मंदिर में राधाष्टमी महामहोत्सव की धूम, 121 किलो पंचामृत से हुआ महाभिषेक

Radhashtami festival celebrated in Madan Mohan Ji temple located at Tanda Fort, Mahabhishekam performed with 121 kg Panchamrit. - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर आर.डी. गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित ऐतिहासिक टांडा किला के ठाकुर श्री मदन मोहन जी मंदिर में राधाष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-उल्लास के साथ महामहोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण राधा-रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
मंदिर के पुजारी दिगंबर पंडा ने बताया कि राधाष्टमी मंदिर का मुख्य और पारंपरिक उत्सव है। महोत्सव के लिए विशेष रूप से मथुरा से आए कुशल कारीगरों द्वारा श्रीजी का भव्य एवं नयनाभिराम फूल बंगला सजाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 4:30 बजे वेद मंत्रोच्चार के बीच 121 किलो पंचामृत से श्रीजी का दिव्य महाभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं को श्रीजी के दुर्लभ चरण दर्शन कराए गए।
मंगला आरती के बाद भक्तों में चरणामृत व पंचामृत की प्रसादी बांटी गई। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं के बीच 'छैल' (उल्लास स्वरूप प्रसाद व उपहार) लुटाई गई, जिसे पाने के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही आयोजित प्रभाती भजन संध्या में गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Radhashtami festival celebrated in Madan Mohan Ji temple located at Tanda Fort, Mahabhishekam performed with 121 kg Panchamrit.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: radha ashtami mahotsav, madan mohan ji temple tanda kila, bharatpur news, priest digambar panda, 121 kg panchamrit abhishek, mathura phool bangla, rd girls college road, radha rani janmotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved