• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना स्टेशन पर बिक रही कचौड़ियों की स्वच्छता पर सवाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़

Questions Raised Over Hygiene of Kachoris Sold at Bayana Station, Passengers Health at Risk - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना रेलवे स्टेशन पर बिकने वाली कचौड़ियों की स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए दृश्य में देखा गया कि ट्रेन रुकने के दौरान विक्रेता कचौड़ियों को ट्रे में सजाकर बेचते हैं, लेकिन उसी दौरान उन्हें रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच नीचे रखा जाता है। कुछ देर बाद इन्हीं कचौड़ियों को उठाकर दोबारा बेचने के लिए पेश किया जाता है। सुबह से शाम तक कई ट्रेनों के रुकने के दौरान यही प्रक्रिया दोहराई जाती है, जिससे साफ तौर पर स्वच्छता मानकों की अनदेखी नजर आती है। यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें यात्रा के दौरान यही खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ती है, लेकिन बदले में उन्हें गुणवत्ता और साफ-सफाई नहीं मिलती। बाहरी रूप से ट्रे को आकर्षक बनाकर पेश किया जाता है, जिससे कचौड़ियां ताज़ा और साफ दिखाई दें, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अब सवाल यह उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन इस लापरवाही पर ध्यान देगा और यात्रियों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Questions Raised Over Hygiene of Kachoris Sold at Bayana Station, Passengers Health at Risk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hygiene, kachoris, bayana station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved