भरतपुर। जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जिला प्रभारी डाॅ. खानूखान के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस ने विशाल धरना व प्रदर्शन कर भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम मार्फत जिला कलेक्टर भरतपुर को ज्ञापन दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने के बाद अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों की कीमतों में बेतहाशा कमी आयी है। परन्तु भाजपा की असफल नीतियों के कारण जनता को पेट्रोल व डीजल बढ़ी हुई दरों से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसका सीधा विपरीत प्रभाव परिवहन के महगें होने के कारण खाद्य पदार्थो सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम की मंहगाई ने आमजन की कम तोड़ दी है। जब एनडीए सरकार में कच्चे तेल की कीमत 108.6 डाॅलर प्रति बैरल थी। तब पेट्रोल की कीमत 73.16 रूपये रही। परन्तु अब अन्तराष्ट्रीय स्तर पर 54.02 प्रति डालर है फिर भी भाजपा सरकार ने जनता को राहत पहुंचाने के स्थान पर पेट्रोल कम्पनियों ने डेढ लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है।
कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जिला प्रभारी डा. खानूखान बुधवादी, जिला अध्यक्ष शेरसिंह सूपा, विधायक भजनलाल जाटव, गिरीश चौधरी, डाॅ0 सुरेश यादव, धर्मेन्द शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी हनीफ खां, साहबसिंह एडवोकेट,
भगवान कटारा, चुन्नीकप्तान, विभूतिराम अम्बेश, रामेश्वर सैनी, नैमसिंह फौजदार, लाखनसिंह हिंगोली, संजय शुक्ला, सौरभ धाऊ, हेमेन्द्र चीकू, रमेश धावई, यदुनाथ दारापुरिया, रमेश पाठक, श्रीचन्द गौड, प्रशान्त उपाध्याय, लालखां मुगल, श्यामलाल शर्मा नगर, सुदेश गुर्जर, तोताराम
प्रधान वैर, दाऊदयाल जोशी, अमृत पहलवान, राजाराम भूतौली, श्यामसिंह गुर्जर, मोतीलाल खरैरा, प्रताप जाटव, बृजभूषण, सरदार जोगेन्द्रसिंह, सरदार त्रिवेन्द्रसिंह, पार्षद इन्द्रजीत भूरा नेता प्रतिपक्ष, राजेश बाल्मिकी, राहुल तमरैर, दिगम्बर खटाना, डाॅ लोकपालसिंह, उदयसिंह गुर्जर पूर्व पार्षद, जगदीश बन्जी एडवोकेट, रिक्की सिंह, अहमद खां पहाड़ी, विद्यासागर शर्मा, सियाराम कोली, दीपक मुदगल, गगांराम पाराशर, विजयसिंह जी पूर्व प्रधान, रविन्दर सिंह जी परमार, अशोक लवानियां, हजारीलाल शर्मा बयाना, शाकिर खां, हरजीत सिंह सांखला, सतीश त्योंगा, अमजद खान पहाड़ी सहित
भारी तादाद में कांग्रेसजन शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope