• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना डंपिंग यार्ड के खिलाफ आंदोलन की आहट, कचरे के ढेर और सड़े पशु शवों से बदहाल हालात

Protests against Bayana dumping yard, heaps of garbage and rotting animal carcasses worsen the situation - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना के भीतरवाड़ी क्षेत्र में डंपिंग यार्ड की समस्या अब लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। कमल हौज बांध यानी ‘मदान’ जाने वाले रास्ते पर खुले में कचरा डाले जाने और मृत पशुओं के शव पड़े रहने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। तस्वीरें बयाना के भीतरवाड़ी क्षेत्र की हैं, जहां श्मशान घाट के समीप खुले में कचरा डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां मृत गोवंश और अन्य पशुओं के शव भी खुले में पड़े रहते हैं। बारिश और गर्मी के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र से आने वाला बारिश का पानी कचरे और पशु शवों के बीच से होकर कमल हौज नाले में पहुंचता है। इससे श्याम सरोवर कॉलोनी, पठानपाड़ा सहित आसपास के निचले इलाकों में गंदे और बदबूदार पानी के जलभराव की समस्या पैदा होने की बात कही जा रही है।
गंदगी और जलभराव के कारण स्थानीय लोग मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों के संभावित खतरे को लेकर भी चिंतित हैं। वहीं पहाड़ी तलहटी में सियार और नीलगाय जैसे वन्यजीवों की आवाजाही के बीच खुले पशु शवों से पर्यावरण और वन्यजीवों पर असर की आशंका भी जताई जा रही है।
“कचरा और मृत पशु खुले में पड़े रहते हैं। बदबू और गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।”
“कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। बारिश के समय हालात और खराब हो जाते हैं। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।”
बयाना व्यापार संघ अध्यक्ष जानकी प्रसाद सामरी सहित दशरथ गुर्जर, माखन गुर्जर और अशोक सैन समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डंपिंग यार्ड की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों को नई नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल और नए बोर्ड से भी इस समस्या के समाधान की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर नगर पालिका और प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाते हैं और लोगों को कचरे तथा दुर्गंध से राहत मिलती है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protests against Bayana dumping yard, heaps of garbage and rotting animal carcasses worsen the situation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protests against bayana, dumping yard, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved