• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवकाश कटौती का विरोध तेज : शिक्षकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ

Protest Against Leave Reduction Intensifies: Teachers Perform Sadbuddhi Yajna and Recite Hanuman Chalisa - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम ) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं संस्था प्रधान साधिकार में कटौती के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर पर सद्बुद्धि यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया l जिलाध्यक्ष होतीलाल जैमन और कृष्णसिंह बैसला के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से माँग की कि शिविरा में शीघ्र संशोधन कर ग्रीष्मावकाश कटौती के आदेश को वापस लेकर 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश यथावत रखा जाये l

संगठन के प्रदेश संरक्षक श्याम सिंह जघीना और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि राजस्थान सरकार ने य़ह अन्याय पूर्ण फैसला वापस नहीं लिया तो राजस्थान के हजारों शिक्षक राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के बैनर तले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी से सबसे बड़े शिक्षक आंदोलन का आगाज करेंगे I इस अवसर पर जिला मंत्री सुधीर कटारा, एकीकृत जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार, गजेंद्र सिंह शर्मा प्रधानाचार्य, त्रिलोकचंद उपाध्याय , रघुदत्त सिंह गुर्जर ( रघु झारकई ), मुकेश पाराशर, भरतेश जैमन ,बृजकिशोर शर्मा, अशोक कुमार, नरेश गुर्जर, महावीर सिंह खटाना, नरेंद्र सांतरूक, मुकेश गुर्जर, नीरज चौहान, तनुजा शर्मा, ममता, शैफाली रस्तोगी, रचना कुमारी, जितेन्द्र कुमार , मोहित जोशी, उमेश चंद , हरिओम बिंदल, अंकुर जिंदल, राजेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, विनोद कटारा, राजेश शर्मा, छगनलाल , टीकेन्द्र सिंह मदेरणा, सुरेश चंद, बलवीर शर्मा, गिरिवर सिंह, वीरेंद्र सिंह चौधरी, बच्चू सिंह, रसाल सिंह, सहित पूरे भरतपुर जिले से सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protest Against Leave Reduction Intensifies: Teachers Perform Sadbuddhi Yajna and Recite Hanuman Chalisa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan teachers protest, summer vacation cut issue, bharatpur teachers union, madan dilawar education minister, rajasthan education news, teachers strike india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved